पंजाब कांग्रेस चीफ से जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है, तब से वो जबरदस्त चर्चाओं में बने हुए हैं। सोशल मीजिया पर कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी कर सकते हैं। वो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं और जब 2019 में सिद्धू ने शो छोड़ा तो अर्चना पूरण सिंह ने उन्हें रिप्लेस किया था। वहीं, अब जब सिद्धू की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं तो अर्चना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की है।

कही दिल की बात

अर्चना पूरण सिंह ‘द कपिल शर्मा शो’ पर खास गेस्ट के तौर पर नजर आती हैं। वहीं, उनके हंसने का अंदाज दर्शकों को भी हंसने को मजबूर कर देता है। अब डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो अर्चना ने हाल ही में शो पर सिद्धू की वापसी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा- ‘अगर वाकाई सिद्धू मेरी जगह शो में आना चाहते हैं, मेरे पास करने को और कई काम भी होंगे जिन्हें मैं महीनों से मना करती आ रही थी। क्योंकि मैं हफ्ते के दो दिन तो शो के लिए शूटिंग करती हूं। मुझे ऐसे कई एसाइनमेंट मिलते हैं जो इंडिया से बाहर हैं, लेकिन शो को लेकर कमिटमेंट की वजह से मुझे ना करना पड़ता है’।

जिन्हें लगता है मेरे पास कुछ काम नहीं है…

बता दें कि इंटरनेट यूजर्स के अलावा शो की कास्ट भी कई बार मजाक-मजाक में सिद्धू की वापसी को लेकर अर्चना को टीज करती नजर आ चुकी हैं। इस पर अर्चना का कहना है कि ‘कपिल के राइटर कई तरह के जोक्स लेकर आते हैं, मैं और कुछ नहीं कर सकती बस हंस पड़ती हूं क्योंकि वो फनी होते हैं। जिन लोगों को लगता है कि शो पर मेरे लिए कुछ करने को नहीं है तो कभी सेट पर आएं और देखें कि एक ही जगह पर 6 से 7 घंटों तक बैठे रहना, स्टेज की तरफ चेहरा करते… सभी के जोक सुनना और उस पर रिएक्शन देना आसान नहीं है’।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here