Mouni Roy-Suraj Nambiar Marriage: छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) गोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं. मौनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो-वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. ऐसे में उनकी शादी को लेकर कोई भी खबर सीक्रेट बन कर नहीं रह सकती. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेब्स वेडिंग लिस्ट में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल (Vicky Kaushal-Katrina Kaif), अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Vicky Jain-Ankita Lokhande), सोनाक्षी सिन्हा-बंटी सचदेवा के बाद अब  नागिन फेम मौनी रॉय का नाम भी शामिल हो गया है. 



खबर के मुताबिक, मौनी 2022 में दुबई के एक बैंकर सूरज नांबियार संग शादी करने जा रहीं हैं. जी हां सोर्सेस के मुताबिक, मौनी की चचेरी बहन ने इस बात की कंफर्मेशन दी है. उन्होंने बताया कि मौनी जल्द शादी रचाने जा रही है. बताया जा रहा है मौनी 27 जनवरी को साफ फेरे ले सकती हैं. ये शादी दुबई या इटली  में हो सकती है. वहीं कपल कूच बिहार में रिसेप्शन दे सकता है. 

बता दें इस साल मार्च के महीने में ये खबर आई थी कि मौनी रॉय की मम्मी सूरज नांबियार के पैरंट्स से मिलीं. कहा जा रहा था ये मुलाकात एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी और उसमें मौनी रॉय के भाई भी मौजूद थे. मंदिरा बेदी मौनी की काफी अच्छी फ्रेंड हैं. अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं. 



मौनी रॉय की शादी की डेट सामने आने की खबर में कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है. लेकिन इन खबरों को हवा तब मिली थी जब मौनी ने कुछ दिन पहले सूरज के साथ एक सेल्फी डाली थी, साथ ही सूरज के पेरेंट्स को म़ॉम डैड कहा था. 



उधर चर्चा तो मौनी रॉय की नई फोटोशूट को लेकर भी हो रही है. मौनी अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते फैंस के बीच छा गई हैं. जिसमें वह ब्लैक टॉप और मिनी प्रिंटेड स्कर्ट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फिर से फैंस को मदहोश कर दिया है. 

इन सुपरहिट फिल्मों का ऑफर Aishwarya Rai ने ठुकरा कर की गलती? मिल सकता था अलग मुकाम!

गंगा देवी की शूटिंग में Amitabh Bachchan को देख ‘Dinesh Lal Yadav’ हो गए थे नर्वस, बिग बी को करना पड़ा ये काम…





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here