अपने निकाह के बाद सना खान(Sana Khan) पहली बार पब्लिकली स्पॉट की गई हैं. वह मुंबई के अंधेरी इलाके में नज़र आईं. इस दौरान सना कार से उतरीं और फोटोग्राफर्स को हाथ हिलाते हुए वहां से चली गईं. सना ने रूककर पोज नहीं दिया. इस दौरान वह हिजाब और ब्लैक हाई हील्स पहनी हुई थीं. आपको बता दें कि सना ने अक्टूबर 2020 में बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था.


उन्होंने कहा था कि वह अल्लाह के बताये रास्ते पर चलना चाहती हैं इसलिए उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़नी पड़ेगी और वह अल्लाह की इबादत में अपना ध्यान लगाना चाहती हैं. इसके बाद सना ने फैन्स को दूसरा झटका देते हुए 8 नवंबर को अपने शादीशुदा होने की बात सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी. उन्होंने वेडिंग केक काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि वह अनस सैयद से निकाह कर चुकी हैं जो कि सूरत में मुफ़्ती हैं. इसके बाद अनस के साथ सना ने कई फोटो और वीडियो शेयर किए थे.

दोनों ने कश्मीर में हनीमून मनाते हुए भी अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे. सना ने हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम किया है, वह बिग बॉस 6 और फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 6 जैसे रियलटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. 2020 में सना स्पेशल ऑप्स नाम की वेबसीरीज में भी नज़र आई थीं. सना का मार्च 2020 में कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से ब्रेकअप हुआ था.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here