एक्ट्रेस सना खान ने शोबिज को क्विट करने के बाद गुजरात के मुफ्ती अनस संग 20 नवंबर को शादी की। इसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल रहे। सोशल मीडिया पर सना खान के निकाह की फोटोज और वीडियोज वायरल हुई थीं। इसके बाद सना खान ने खुद मेहंदी, हल्दी और रिसेप्शन की फोटोज शेयर की थीं।
सना खान लगातार शौहर संग अपने वीडियोज पोस्ट कर फैन्स को अपनी शादीशुदा जिंदगी के अपडेट्स दे रही हैं। हाल ही में सना खान ने कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह पति अनस संग हॉलिडे के लिए रवाना हुई हैं। फ्लाइट के अंदर सना खान ने पति का हाथ थामा हुआ है और सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। काले रंग के बुर्खे में सना खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘शौहर और बेगम चले।’
हालांकि, सना खान ने अभी तक वेकेशन डेस्टिनेशन का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही सना खान के पति अनस ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटोज शेयर की हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे नजर आ रहे हैं।
हिना खान ने शेयर कीं टॉपलेस फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
इससे पहले सना खान ने कॉफी डेट पर जाने का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पति अनस बताते नजर आए थे कि बेगम को कॉफी पीनी है, इसलिए आज साथ बाहर ड्राइव पर निकले हैं।







