नई दिल्लीः बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सुरीली अवाज से सभी के दिलों पर कब्जा किया है. फिलहाल वह पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत को अपना दिल दे बैठी हैं. नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिलेशन रोहनप्रीत के साथ ऑफिशियल करते हुए इसकी जानकारी दी थी. वहीं अब नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं.

सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप की जानकारी दी थी. इसके साथ ही आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि ये तस्वीर नेहा और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी की है.

बता दें कि अब नेहा और रोहनप्रीत के परिवार वाले दोनों की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. खबर है कि इसी महीने की 24 तारीख को दोनों विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं. जिसे लेकर नेहा के परिवार वाले उत्तराखंड के ऋषिकेश में तैयारियों में जुटे हुए हैं.

बताया जा रहा है कि नेहा कि शादी के लिए ऋषिकेश से गंगाजल दिल्ली लाया जाएगा. इसी गंगाजल से नेहा कक्कड़ मेहंदी की रस्म के दौरान स्नान करेंगी. इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर से फूलों की माला मंगवाई गई है. इस माला से केदारनाथ की पूजा करने के बाद इसे गिफ्ट के तौर पर नेहा के पति रोहनप्रीत को दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः
रणवीर सिंह की कार का हुआ छोटा सा एक्सिडेंट, डैमेज देखने उतरे अभिनेता का वीडियो वायरल

सुष्मिता सेन से एक फैन ने पूछा- कब करेंगी शादी, अभिनेत्री का आया ये जवाब



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here