भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से इस साल इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का आयोजन यूएई में 19 सितम्बर से 10 नवंबर के बीच किया गया। इसमें एक बार रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए खिताब अपने नाम किया। यह उनका कुल मिलाकर पांचवां आईपीएल खिताब था। कोरोना वायरस की पाबंदियों की वजह से इसका आयोजन दुबई, शारजाह और अबुधाबी शहर में किया गया। इस दौरान अंपायर और खिलाड़ियों को जैविक सुरक्षित माहौल में रखा गया था। 29 मार्च को प्रस्तावित टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद काफी समय तक इस बात पर फैसला नहीं लिया गया था कि इसका आयोजन इस साल होगा कि नहीं। आपको बता दें कि इतनी देरी होने में टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का कोरोना वायरस पॉजिटिव होना भी एक वजह थी।
शाहिद अफरीदी की छूटी फ्लाइट, नहीं खेल पाएंगे LPL 2020 के दो मैच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने हाल ही में बोर्ड सचिव जय शाह के साथ आईपीएल पर फैसला लेने को लेकर हुई बातचीत का खुलासा किया। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में धूमल ने कहा कि नोवाक जोकोविच के कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हमारा दिमाग दो तरफ था। इस दौरान बहुत सारे लोग आईपीएल नहीं कराने के लिए हमसे कह रहे थे। इस दौरान हमारे मन में यह भी सवाल था कि अगर किसी खिलाड़ी को कोरोना हो गया तो हम क्या करेंगे। इस दौरान जय शाह ने आगे कहा कि हमें आगे बढ़ना चाहिए।
वॉर्नर का ऐलान, नेशनल टीम से रिटायर होने के बाद ही खेलेंगे बिग बैश लीग
इस बातचीत में धूमल ने बताया कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 से चार हजार करोड़ रुपए कमाए हैं, साथ ही इस सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले आईपीएल की टीवी व्यूवरशिप 25 फीसदी से ज्यादा रही है। बता दें कि जब इस फैसले को लेकर बातचीत की जा रही थी तो उस समय सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोचिव कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले विक्टर ट्रोइकी, बार्ना कोरिक, ग्रिगोर दिमित्रोव अन्य खिलाड़ी थे जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।







