दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जोकोविच ने फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को हराकर अपने करियर का 19वां ग्रैंडस्लैम जीता। जोकोविच को इस मुकाबले को जीतने के लिए जमकर पसीने बहाना पड़ा। हालांकि, दो सेट गंवाने के बावजूद जोकोविच ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया।जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में राफेल नडाल को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
? A Champion for the Ages ? #RolandGarros pic.twitter.com/fWn6C4ESua
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 13, 2021
जोकोविच ने सितसिपास को पांच सेट तक चले लंबे मुकाबले में 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। सितसिपास ने फाइनल मुकाबले में जोकोविच को जबरदस्त टक्कर दी और मैच के अंतिम क्षणों तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। सितसिपास मैच की शुरुआत में जोकोविच पर भारी पड़े और उन्होंने पहले दो सेट अपने नाम किए। हालांकि, इसके बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने अपना दमखम दिखाते हुए अगले तीनों सेट जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। जोकोविच का यह 19वां ग्रैंडस्लैम है और वह अब रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर है।
2️⃣e couronne à Paris ??@djokernole soulève la Coupe des Mousquetaires pour la 2e fois. Mené 2 sets à 0, il remporte les 3 suivants 6-7(6), 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 face à Stefanos Tsitsipas. #RolandGarros pic.twitter.com/1ZXX8hvXzy
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 13, 2021
जोकोविच पिछले 52 सालों में चारों ग्रैंडस्लैम को दो दफा जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल को शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर रास्ता दिखाया था। जोकोविच ने नडाल को 3-6, 6-3, 7-6 (4), 6-2 से हराया था। फेडरर ने अपने घुटने की समस्या के चलते पहले ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।







