इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का आमना-सामना 5 बार की चैंपियन  मुंबई इंडियंस से होगा। आईपीएल 2020 का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई की टीम की निगाहें लगातार तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई महज दूसरी ऐसी टीम है, जिसने आईपीएल के इतिहास में अपने टाइटल को डिफेंड किया है। इसी बीच, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने आईपएल 2021 की विजेता और सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। 

 

स्टायरिस ने ट्वीट करते हुए आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम को फेवरेट बताया है और उनको अपनी लिस्ट में टॉप पर रखा है। पूर्व क्रिकेटर ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी लिस्ट में सबसे नीचे 8वें स्थान पर रखा है। स्कॉट स्टायरिस ने दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे पोजिशन पर पंजाब किंग्स को जगह दी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्होंने चौथी टीम के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद को चुना है। उन्होंने राजस्थान को छठे नंबर पर रखा है, लेकिन स्टायरिस ने कहा कि  क्रिस मोरिस की फॉर्म और जोफ्रा आर्चर की अगर जल्द वापसी होती है तो यह टीम ऊपर जा सकती है। 

बाबर आजम ने सेंचुरी ठोककर तोड़ा कोहली और अमला का ये रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवें नंबर पर रखा है और उनके मुताबिक आरसीबी की टीम इस बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी निराशाजनक रहा था और आईपीएल के इतिहास में टीम पहली दफा अंतिम चार में अपनी जगह नहीं  बना सकी थी। मुंबई ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here