IPL 2021 Live Score: आईपीएल 2021 के मैच नंबर 45 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा. आईपीएल का दूसरा हाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए काफी अच्छा रहा है, क्योंकि उसने यहां खेले गए अपने पिछले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है. केकेआर (KKR)  की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है. वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS)  की टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. पंजाब (PBKS)  की टीम ने इस सीजन 11 मैचों में से केवल 4 में जीत दर्ज की है. जबकि 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है.

पिच रिपोर्ट
बल्लेबाजी की अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां खेले गए पिछले 3 मैचों में 170 रन के स्कोर को पार करने के लिए संघर्ष किया है. पूरे मैच के दौरान पिच में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है. पहले गेंदबाजी करना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पंजाब बनाम केकेआर
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल में अब तक 28 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं. जिसमें 19 बार केकेआर ने जीत दर्ज की है. जबकि 9 बार पंजाब की टीम विजेता रही है. आंकड़ों के हिसाब से पलड़ा केकेआर की टीम का भारी नजर आ रहा है. साथ ही वह इस सीजन शानदार फॉर्म में भी दिख रही है.

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, संदीप वॉरियर, वरुण चक्रवर्ती

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल/मनदीप सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह 

ये भी पढ़ें:

MI vs DC: मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा कल का पहला मुकाबला, हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी रोहित की टीम, ऐसी होगी Playing 11

IPL 2021: खराब फॉर्म से जूझ रहे सुरेश रैना के समर्थन में आए कोच स्टीफन फ्लेमिंग, कही ये बड़ी बात

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here