कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आम जनता से लेकर सरकारें भी इसको लेकर चिंतित हैं। पंजाब के जालंधर और लुधियाना में आज रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक पाबंदियां रहेंगी। शहरों में गाड़ियों के आवागमन प३तिबंधित रहेंगे। इसके अलावे भी कई पाबंदियां लागू की गई हैं।
आपको बता दें कि जालंधर के जिलाधिकारी घनश्या थोरी और लुधियाना के डीएम वरिंदर शरण ने नाइट कर्फ्यू के आदेश पर दस्तखत किए हैं।
Jalandhar District Collector Ghanshyam Thori and Ludhiana District Collector Varinder Sharna impose night curfew in the respective districts from tonight. The curfew will remain imposed from 9 pm to 5 am until further orders. #Punjab
— ANI (@ANI) March 18, 2021
पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए धीरे-धीरे और सख्ती बढ़ाई जा रही है। कल ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाइट कर्फ्यू की अवधि को 2 घंटे और बढ़ा दिया था। गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर दी गई। इससे पहले नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक थी। आपको बता दें कि अब तक पंजाब के ग्यारह जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल कहा था कि विशेषज्ञों के परामर्श से अगले दो दिनों में और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। राज्य में कोरोना की स्थिति खतरनाक है। उन्होंने कहा था कि मैं इसे लेकर काफी सख्त होने जा रहा हूं।







