12 मई से कुछ चुनिंदा रुटों पर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी। भारतीय रेलवे की इस घोषणा के बाद आज इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह 12 मई से यात्री रेल सेवाओं को क्रमिक रूप से चालू करेगा, जिसके चलते यह तेजी हुई।  कंपनी के शेयर बीएसई में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,302.85 रुपये पर पहुंच गए। दूसरी ओर एनएसई में शेयर पांच प्रतिशत बढ़कर 1,303.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है। पिछले साल 14 अक्टूबर को IRCTC का आईपीओ 320 रुपये इश्यू प्राइस पर लांच हुआ था। अगर आज की वैल्यू देखें तो निवेशकों को 7 महीने में ही 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला है। हालांकि आईपीओ की लिस्टिंग 644 रुपये पर हुई थी।

अपने उच्च प्राइस से अभी भी 35 फीसदी नीचे 

आईआरसीटीसी के शेयरों पर भी कोरोना महामारी की मार पड़ी है और वह अपने उपरी स्तरों से टूटकर नीचे आ गया। अभी भी यह 52 हफ्तों के हाई से 35 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। 25 फरवरी 2020 को शेयर 1,995 रुपये के हाई पर पहुंच गया था। वहीं इसका 52 हफ्तों का लो 625 रुपये है। अगर ट्रेनों की बात करें तो विशेष रेलगाड़ियों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई की शाम चार बजे शुरू होगी और यह बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बुक करनी है ट्रेन टिकट तो डाउनलोड करें IRCTC का App, अकाउंट नहीं है तो ऐसे बनाएं, एजेंट नहीं आएगा काम

भारतीय रेल ने रविवार को कहा था कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलायी जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।

किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के बराबर

भारतीय रेल ने कहा कि शुरुआत में सभी 15 राजधानी ट्रेनों के मार्गों पर वातानुकुलित सेवाएं शुरू होंगी और उनका किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान होगा। ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।

किराए में किसी भी प्रकार की छूट नहीं

अधिकारी ने बताया कि श्रमिक ट्रेनों से उलट इन ट्रेनों के डिब्बों में सभी 72 सीटों पर बुकिंग होगी और इनके किराए में किसी भी प्रकार की छूट की संभावना भी नहीं है। गौरतलब है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक डिब्बे में अधिकतम 54 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है। कोविड-19 राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से ही सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद हैं। भारतीय रेल ने कहा कि स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here