पराली जलाने को लेकर योगी सरकार सख्त हो रखी है. 35 डीएम को पराली जलाने को लेकर नोटिस दिया गया है. लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत 35 डीएम को ये नोटिस दिया गया है. मुख्य सचिव ने सभी डीएम से जवाब तलब भी किया है.
पराली जलाने की घटनाएं पूर्वांचल के जिलों में ज्यादा देखने को मिल रही हैं. इन जिलों में पराली की घटनाएं पिछले साल से ज्यादा गंभीर हैं. पराली जलाने के मामले पर सभी जिलाधिकारियों को 30 नवंबर तक जवाब देना होगा.







