टीवी सीरियल ‘जग जननी मां वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की’ के नए एपिसोड्स जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए टीवी पर टेलिकास्ट होने वाले हैं। खबर आ रही है कि अब इस शो में माँ वैष्णों देवी का अहम किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस परिधि शर्मा को चुना गया है। इससे पहले यह किरदार पूजा बैनर्जी निभा रही थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

एक्ट्रेस परिधि शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “मैं शो में इस तरह का महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं। इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। इस तरह के किरदार के लिए मैं अपना 200% देने में विश्वास रखती हूं। मैंने इस किरदार को अधिक समझने के लिए पहले ही शो के पुराने एपिसोड्स को देखना शुरू कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे अपना पूरा समर्थन देंगे। 

अभिनेत्री इससे पहले भी इस तरह के महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। जग जननी माँ वैष्णो देवी – कहानी माता रानी शो की मजबूत स्टार कास्ट में मदिराक्षी मुंडले, इशिता गांगुली, मनीषा रावत जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। शो में इन सभी के किरदार ने शुरू से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। अब परिधि के लिए यह किरदार किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं परिधि भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केसः दिवंगत एक्टर के पिता का फेक है ट्विटर अकाउंट, परिवार ने दी जानकारी

माधुरी दीक्षित ने किया सरोज खान को याद, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here