पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक राज्य में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। पंजाब के एडिशनल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर संजय बसु ने बताया कि अभी तक राज्य में 248.9 करोड़ रुपये के मूल्य की नकदी और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। इनमें 37.72 करोड़ रुपये कैश, 9.5 करोड़ रुपये की शराब और 114.44 करोड़ रुपये की ड्रग्स शामिल हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 17 मार्च को पहले चरण का मतदान हुआ था। इसमें 79.9 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। पहले चरण में राज्य की 30 सीटों पर चुनाव हुआ।
राज्य में दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा।
Total seizure of cash & items worth Rs 248.9 crores have been done till now. This includes Rs 37.72 crores of cash, liquor worth Rs 9.5 crores & drugs worth Rs 114.44 crores, among others: Sanjoy Basu, Addl Chief Electoral Officer, West Bengal (29.03)#WestBengalElections2021 pic.twitter.com/JizwG4bXbE
— ANI (@ANI) March 29, 2021
राज्य में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। उसके बाद 2 मई को मतगणना होगी।







