पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घोषणा की है कि यदि राज्य में फिर उनकी सरकार बनी तो 5 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका दिया जाएगा। यह वादा ऐसे समय पर किया गया है, जब राज्य में आज ही छठे चरण का मतदान हुआ है और अभी दो चरणों में वोटिंग होनी बाकी है।
ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में वादा किया, ”18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का 5 मई के बाद मुफ्त टीका लगाया जाएगा। जो कहोगे वही मिलेगा। सरकार सबको टीका खरीद कर देगी।” गौरतलब है कि राज्य में 2 मई को मतगणना है। मोदी सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी है।
“FREE UNIVERSAL VACCINATION for everyone above the age of 18 post May 5th”, promises @MamataOfficial pic.twitter.com/aOSRppjeic
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 22, 2021







