मुंबई: सुशांत सिंह राजूपत मामले में नाम के आने के बाद गौरव आर्या नाम का शख्स चर्चा में आया. गौरव आर्या वो शख्स है जिसके साथ रिया चक्रवर्ती का चैट सामने आया था. इस चैट से ड्रग्स डिलिंग की बात सामने आई थी. शनिवार को पहली बार गौरव आर्या कैमरे पर दिखा.

गोवा एयरपोर्ट पर गौरव आर्या ने कहा, “मेरा इस केस से कोई संबंध नहीं है. मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला. मैं उससे (रिया चक्रवर्ती) से साल 2017 में मिला था.”

बता दें कि गौरव आर्या का गोवा में होटल का बिजनेस है. इस मामले में नाम आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके होटल पर नोटिस चिपकाया था और 31 अगस्त से पहले एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था. ईडी गौरव आर्या से पूछताछ करना चाहती है और सच्चाई जानना चाहती है.

उधर आज सीबीआई रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है. अभिनेत्री के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सुबह साढ़े दस बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे. अब तक अभिनेत्री से इस मामले में सीबीआई कुल 17 घंटे की पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ में रिया के जवाबों से सीबीआई संतुष्ट नहीं है.

SSR केसः CBI के सामने मुश्किल में दिखीं रिया, दूसरे दिन पूछे गए इन सवालों के जवाब देने में छूटे पसीने! 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here