बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence and Space Technologies) की लिस्टिंग हुई थी। लिस्टिंग के दिन से ही यह शेयर अपर सर्किट पर है। मतलब ये हुआ कि कंपनी के शेयर खरीदारों की संख्या ज्यादा है। इतने खरीदार हैं कि शेयर बाजार खुलने के साथ ही कंपनी में अपर सर्किट लग जा रहा है। ये शेयर की उम्मीद से ज्यादा खरीदारी पर लगाया जाता है। अपर सर्किट लगने के बाद उस कारोबारी दिन निवेशक नए शेयर नहीं खरीद सकते हैं। 

कितने रुपय पर हुई थी लिस्टिंग:  बीते शुक्रवार को बीएसई इंडेक्स पर पारस डिफेंस एंड स्पेस की लिस्टिंग 475 रुपये के भाव पर हुई थी। कुछ ही मिनटों बाद प्रति शेयर भाव 498.75 रुपए तक पहुंच गया। इसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। ये सिलसिला इस सप्ताह के भी सभी 5 कारोबारी दिन भी बरकरार रहा। फिलहाल, बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 636.40 रुपए है। अगर लिस्टिंग के समय से तुलना करें तो निवेशकों को प्रति शेयर 160 रुपए से ज्यादा का मुनाफा हो गया है। ये मुनाफा सिर्फ 6 दिन के भीतर का है।

मार्केट कैपिटल कितना बढ़ा: बीते शुक्रवार को पारस डिफेंस का मार्केट कैपिटल 1,945.13 करोड़ रुपए पर था, जो अब 2,481.96 करोड़ हो चुका है। इस लिहाज से मार्केट कैपिटल में 536.83 का इजाफा हुआ है। ये निवेशकों के मुनाफे को दिखाता है।

जिसे आईपीओ मिला, उसे कितना मुनाफा:  शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने 21 सितंबर को आईपीओ लॉन्च किया था। इस आईपीओ के एक लॉट में 85 शेयर रखे गए थे। इस लॉट की मूल्य सीमा 165-175 रुपये तय की गई थी। मैक्सिमम 175 रुपए के हिसाब से पारस डिफेंस के प्रति लॉट की कीमत 14,875 रुपए (175x 85) थी। 

निवेशकों को एक झटके में बंपर कमाई, 7 दिन के भीतर तीन गुना हो गया पैसा

अब आज यानी 8 अक्टूबर के शेयर भाव से तुलना करें तो आईपीओ अलॉट के बाद से अब तक निवेशकों को प्रति शेयर 460 रुपए से ज्यादा का मुनाफा हो गया है। आईपीओ में जिन निवेशकों को एक लॉट भी मिला है, उनकी 14,875 रुपए की रकम 50 हजार रुपए  से ज्यादा हो गई है। अहम बात ये है कि रकम सिर्फ 15 दिन के भीतर बढ़ी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here