Edited By Priyesh Mishra | एएनआई | Updated:

सांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • कराची के पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, दो की मौत
  • हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर, बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा
  • पाकिस्तानी रेंजर्स और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे, कार्रवाई जारी

इस्लामाबाद

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को हुए आतंकी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कई लोग बिल्डिंग में अब भी फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कार्रवाई की जा रही है। हमले की सूचना मिलने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

लोगों को निकालने का काम जारी

इमारत की पिछले गेट से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मेन गेट को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला कारोबारी दिन होने के कारण काफी लोग एक्सचेंज में मौजूद थे। जियो न्यूज के मुताबिक इमारत में दाखिल हुए 3 हमलावरों को मार गिराया गया है। इसमें से एक हमलावर को गेट पर मारा गया, जबकि दो को स्टॉक एक्सचेंज के अंदर मारा गया।

अभी भी इमारत में मौजूद हैं कुछ आतंकी

पाक के न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक अभी भी कुछ आतंकी बिल्डिंग के अंदर मौजूद हैं। पाक के सुरक्षाबलों ने पूरी इमारत को घेर लिया है। आसपास की बिल्डिंगों पर स्लाइनपर्स भी तैनात किए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here