कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रभावित देशों में प्रतिबंध को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पुरानी गलतियों से सबक लेने की जरुरत है।

दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर दहशत है। डब्ल्यूएचओ ने इस नए वेरिएंट को डेल्टा और डेल्टा प्लस से ज्यादा खतरनाक और संक्रामक बताया है। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को चिंताग्रस्त श्रेणी में डाल दिया है। इस नए वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

वहीं, रविवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र को अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना चाहिए और कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से प्रभावित देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। साथ ही संबंधित देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए।

 

बता दें कि ओमीक्रॉन वेरिएंट का पहला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। बीते रोज कोरोना के नए ओमीक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों में दी जा रही छूट की फिर से समीक्षा करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने नए वेरिएंट के प्रति चिंता जाहिर की और बाहर से आने वाले यात्रियों की गहन निगरानी करने को कहा। पीएम ने बैठक के दौरान कहा कि जिन देशों में नए वेरिएंट का ज्यादा खतरा है, वहां से आने वाले यात्रियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here