दो हफ्ते बाद करबी 10 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 2000 के रूप में अगली किस्त आनी शुरू हो जाएगी। हर साल मोदी सरकार किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपये तीन किस्तों में भेजती है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था। यानी अब तक किसानों को 5 किस्त मिल चुकी है और छठी किस्त एक अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि की नहीं मिल रही किस्त तो उसे पाने का ये है तरीका
अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन किया है तो इस स्कीम की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर जान सकते हैं कि आपको इस साल की दूसरी किस्त मिलेगी या नहीं? यही नहीं आप अपने आधार नंबर, अकाउंट नंबर या बैंक अकाउंट नंबर से स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
- यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
- इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
योजना में महत्वपूर्ण बदलाव: जोत की सीमा खत्म
24 फरवरी 2019 को जब अनौपचारिक तौर पर योजना की शुरुआत की गई थी तब इसकी पात्रता की शर्तों में लिखा था कि जिसके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर (5 एकड़) है उसी को लाभ मिलेगा। मोदी सरकार ने इससे जोत की सीमा खत्म कर दी है। इस तरह इसका लाभ 12 करोड़ से बढ़कर 14.5 करोड़ किसानों के लिए तय हो गया है।







