एक अगस्त से पीएम किसान सम्मान निधि की छठी और इस साल की 2000 रुपये की दूसरी किस्त किसानों के खाते में आनी शुरू हो जाएगी, लेकिन बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्हें इस साल की पहली ही किस्त नहीं मिल पाई है। पीएम किसान की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 73 फीसद किसानों के खाते में 2000 रुपये की पांचवीं किस्त पहुंच गई है। यानी 27 फीसद पंजीकृत किसान इससे वंचित हैं। वहीं मध्यप्रदेश के केवल 2 फीसद किसानों तक पांचवीं किस्त पहुंची है। लाखों किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंचने की बड़ी वजह उनके आवेदन, बैंक खाते या आधार कार्ड पर दर्ज नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होना। अगर आप भी उन ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिनके खाते में पांचवीं किस्त नहीं पहुंची है तो यह गलती अभी सुधार लें। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं। आप घर बैठे ही यह काम कर सकते हैं, ये है उसका तरीका…
- PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
- अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
- अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें
- अगर आप अब तक इस स्कीम से वंचित हैं तो आप पहले अपने लेखपाल, कानूनगो या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करें। अगर वहां भी आप की सुनवाई नहीं हो रही तो हेल्पलाइन (155261 या 1800115526) पर संपर्क करें। इसके अलावा आप 011-23381092 पर भी बात कर सकते हैं।
लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
- यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
- इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
स्टेटस जानने के लिए ये 2 आसान स्टेप
- स्टेप 1- सबसे पह पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। यहां BeneficiaryStatus पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: अब इस पेज पर आपको अपने फार्म की स्टेटस जानने के लिए 3 विकल्प दिखेंगे। आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर। इनमें से किसी एक पर क्लिक या टैप करें। अब आप जिस विकल्प को चुने हैं, उसमें वह नंबर डालकर Get Data पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुए ये 5 अहम बदलाव, जिन्हें हर किसान को जानना जरूरी
बता दें हर साल मोदी सरकार किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपये तीन किस्तों में भेजती है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था। यानी अब तक किसानों को 5 किस्त मिल चुकी है और छठी किस्त एक अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी।
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
- किसान परिवार जो निम्न श्रेणियों में से एक या एक से अधिक हैं
- संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
- पूर्व और वर्तमान मंत्रियों / राज्य मंत्रियों और लोक सभा / राज्यसभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
- केंद्रीय / राज्य सरकार के मंत्रालयों / कार्यालयों / विभागों और इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय / स्वायत्त संस्थान और सरकार के अधीन स्थानीय निकाय के नियमित कर्मचारी
- (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)
- सभी सुपरनेचुरल / रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी मासिक पेंशन रु। 10,000 / – अधिक है
- (उपरोक्त श्रेणी के मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)
- अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति
- डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत होते हैं और अभ्यास करते हैं।







