करीब 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान की छठवीं किस्त का इंतजार है और इनका यह बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 2000 के रूप में अगली किस्त कुछ दिन के अंदर आ जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है। पीएम किसान पोर्टल पर  FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह है कि आपके खाते में जल्द ही यह राशि भेज दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुए ये 5 अहम बदलाव, जिन्हें हर किसान को जानना जरूरी

स्टेटस जानने के लिए ये 2 आसान स्टेप

स्टेप 1- सबसे पह पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। यहां BeneficiaryStatus पर क्लिक करें। आपको इस तरह का पेज मिलेगा।

 

स्टेप 2: अब इस पेज पर आपको अपने फार्म की स्टेटस जानने के लिए 3 विकल्प दिखेंगे। आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर। इनमें से किसी एक पर क्लिक या टैप करें। अब आप जिस विकल्प को चुने हैं, उसमें वह नंबर डालकर Get Data पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें:  रेहड़ी-पटरी वालों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिना पहचान पत्र के भी मिलेगा लोन

अब आपको इस तरह स्टेटस दिखेगा

बता दें जिन्होंने इस योजना के तहत देर से अप्लाई किया है उनके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज अलग-अलग इंस्टालमेंट में दिखाएगा। जैसे अगर किसी को अब तक केवल एक किस्त मिली है तो उसके लिए यह मैसेज दूसरे इंस्टालमेंट के कॉलम में शो करेगा। अगर किसी ने चार किस्त उठा रखी है तो उसकी पांचवीं किस्त के कॉलम  में यह मैसेज दिखेगा। अगर किसी ने अब तक सभी पांच किस्तों का फायदा उठाया है तो उसके छठवीं किस्त के कॉलम में यह मैसेज दिखाई देगा।

fto is generated and payment confirmation is pending

पीएम किसान के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसान को आधार कार्ड देना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड नहीं देने पर आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाता होना जरूरी है।
  • आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here