PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक क्रेंद्र की मोदी सरकार ने देश के 11 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 93000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। अब तक करोड़ों किसानों को सालाना मिलने वाले 6000 रुपये में से 2000 की छह किस्त जारी की चुकी है। अब सातवीं किस्त अब नवंबर तक आनी है। अगर आपने योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो घर बैठे पीएम किसान सम्मान निधि की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका बहुत आसान हैं।

लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
– वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 
– होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। 
– यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
– इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

पीएम किसान सम्मान निधि: अगर नहीं आ रही किस्त तो फौरन कर लें यह काम

योजना में महत्वपूर्ण बदलाव: जोत की सीमा खत्म

24 फरवरी 2019 को  जब अनौपचारिक तौर पर योजना की शुरुआत की गई थी तब इसकी पात्रता की शर्तों में लिखा था कि जिसके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर (5 एकड़) है उसी को लाभ मिलेगा। मोदी सरकार ने  इससे जोत की सीमा खत्म कर दी है। इस तरह इसका लाभ 12 करोड़ से बढ़कर 14.5 करोड़ किसानों के लिए तय हो गया है। योजना की दिसंबर 2018  से प्रभावित है। अनुमान है कि इस साल नवंबर तक कुल सहायता रकम बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

ऐसे चेक करें अपना खाता

– पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
– यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
 – यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
– नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
– आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
– यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।  

– छठी किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। 
– यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

अब किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना बेहद आसान, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए विशेष सुविधा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here