पीएम किसान सम्मान निधि के 20 महीने पूरे होने के बावजूद करीब 46 लाख से अधिक किसानों के खाते में 6000 रुपये की रकम में से 2000 की किस्तें नहीं जा पाईं। छठी किस्त के लिए 46,13,797 किसानों का भुगतान फेल हुआ है, जबकि उनके लिए फंड ट्रांसफर ऑर्डर जनरेट हो चुका था। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं कुछ छोटी-मोटी गलतियां। जैसे किसी का आवेदन में लिखा गया नाम आधार से मैच नहीं करता या बैंक अकाउंट से नाम नहीं मिलता। किसी ने आधार नंबर सही नहीं डाला है या बैंक का आईएफएससी कोड में गलती कर रखी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक आवेदनकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और यूपी के मामले हैं।

ये है बड़ी वजह

खाता अमान्य होने के कारण अस्थायी रोक या जो खाता संख्या दिया गया वो बैंक में मौजूद नहीं था। यह भी हो सकता है बैंक पीएफएमएस यानी सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली में रजिस्टर्ड नहीं था। किस्त न मिलने की एक वजह यह भी हो सकती है कि नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया में आधारसीडिंग नहीं हुई हो।

किस्त

भुगतान फेल होने वाले खातों की संख्या

पहली 13,68,509
दूसरी 11,40,085
तीसरी 8,53,721
चौथी 10,51,525
पांचवीं 31,774

यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि: नवंबर की किस्त लेनी है तो अभी से करा लें रजिस्ट्रेशन, ये है तरीका

मामूली गलतियों की वजह से करीब लाखों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि किस्त नहीं पहुंच पा रही है। अगर आाप भी इन लाखों किसानों में से हैं तो इस गलती को अभी सुधार लें। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही ठीक कर सकते हैं, अगर आपने पीएम किसान ऐप डाउन लोड किया है तो गलतियां सुधारना और भी आसान है। आइए जानें कैसे करें इन गलतियों को ठीक…

  • PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
  • अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें

इसके बाद भी न मिले पैसा तो क्या करें

अगर आवेदन करने के बाद भी पैसा न मिले तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी हेल्पलाइन (PM-Kisan Helpline 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर संपर्क करें। वहां से भी बात न बने तो मंत्रालय के दूसरे नंबर (011-23381092) पर भी बात कर सकते हैं। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 8.5 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत 2000 रुपये की छठी किस्त जारी की है। 8.55 करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपये की वित्त पोषण सुविधा का शुभारंभ किया। इस योजना की शुरुआत से अब तक लगभग 10 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिला है। इस किस्त के बाद अब तक किसानों को करीब 92 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here