पीएम किसान सम्मन निधि की दिसंबर-मार्च वाली किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के खातों में जल्द ही पैसा पहुंचने वाला है। अगर आप लाभार्थी हैं और अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर स्टेटस चेक कर रहे हैं तो अभी यह Rft Signed by State Government लिखकर आ रहा होगा। आज हम आपको यहां Rft Signed by State Government के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आइए जानें क्या है इसका मतलब…

यह भी पढ़ें: PM Kisan Latest Update: 7वीं किस्त कुछ घंटे बाद आपके खाते में गिरेगी, आपकी सरकार ने कर दिया यह काम

जब आप पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं तब कई बार आपको  Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th या 6th instalment लिखा दिखता होगा। यहां Rft की फुलफार्म Request For Transfer हैं। इसका मतलब हैं कि ‘राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है।’ इसके बाद राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं।

 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here