Edited By Vishnu Rawal | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

पीएम नरेंद्र मोदी की व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात, दी 2036 तक राष्ट्रपति बनने की बधाई
हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की
  • पीएम मोदी ने उन्हें 2036 तक के लिए रूस का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी
  • रूस ने कहा और बोले कि भारत और रूस के बीच सामरिक सबंध और मजबूत होंगे

नई दिल्ली

रूस के इतिहास में आज खास दिन है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से बात की। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ पर रूस को बधाई दी। इसके साथ ही पुतिन को 2036 तक के लिए राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई भी दी। जीत के बाद पुतिन को फोन मिलानेवाले मोदी पहले ग्लोबल लीडर थे।

बता दें कि ऐसा संविधान में संसोधन के बाद हुआ है। रूस में पिछले दिनों इसके लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे अब आ गए हैं। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच सामरिक सबंध और मजबूत होंगे। चीन से गतिरोध के बीच पुतिन का यह बयान अहम है।

इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। पुतिन ने इस बात को दोहराया कि सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को निभाने के लिए रूस प्रतिबद्ध है। चीन से गतिरोध के बीच रूस से भारत को जल्द S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम देने की बात कही है। भारत और रूस के बीच 2018 में दुनिया के सबसे अडवांस्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 की डील 5 अरब डॉलर यानी 40,000 करोड़ रुपये में फाइनल हुई थी। भारत ने इसकी पांच यूनिट्स खरीदने का करार किया है। इसके अलावा भारत रूस से 33 फाइटर जेट खरीद रहा है। भारत ने टी-90 टैंक के महत्‍वपूर्ण कलपुर्जों को लेकर भी रूस से बात की है।

पढ़ें- अब 2036 तक रूस के राष्ट्रपति रहेंगे व्लादिमीर पुतिन

बातचीत में पीएम मोदी ने रूस के मिलिट्री डे परेड (24 जून 2020) का भी जिक्र किया, जिसमें भारतीय सैनिकों ने भी हिस्सा लिया था। मोदी ने कहा कि यह दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक था। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच कोरोना वायरस पर भी बातचीत हुई।

2036 तक अब पुतिन ही राष्ट्रपति

रूस में हुई हालिया वोटिंग व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। व्लादिमीर पुतिन अब 2036 तक सत्ता में काबिज रह सकेंगे। वहां की जनता ने इस संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2036 तक पद पर बने रहने का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन कानून पर जनता की राय मांगी गई थी। इस वोटिंग में जनता ने संसोधन की मंजूरी दी।

व‍िक्‍ट्री डे पर रूस में भारतीय सैन्य दल ने लिया भागव‍िक्‍ट्री डे पर रूस में भारतीय सैन्य दल ने लिया भागमास्को में 75वीं विक्ट्री डे परेड के जरिए रूस ने दुनिया को अपनी सैन्य ताकत दिखाई। बता दें कि चीन के साथ तनाव के बीच भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस परेड के दौरान भारत की सैन्य टुकड़ी ने भी तिरंगे के साथ क्रेमलिन की सड़कों पर भारतीय तिरंगे के साथ मार्च पॉस्ट किया।

अब संविधान संशोधन कानून के जरिए पुतिन का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें छह छह साल के दो अतिरिक्त कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद मिलना तय है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से वोटिंग स्लो भी हुई। बूथ पर लोगों की भीड़ नहीं लगाई गई। पूरी वोटिंग एक हफ्ते में हो पाई। संविधान में किए गए संशोधनों के लिए जनता को विश्वास में लेने के वास्ते पुतिन ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here