विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये गति और पैमाना बढ़ाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विनिर्माण क्षमता बढ़ायें, रोजगार के अवसर बढ़ायें, सरकार ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये सुधार उपाय किये हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि  हमें अंतरराष्टूीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता, क्षमता और उत्पादन लागत लाने के लिये मिलकर काम करने की जरूरत है। कारोबारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  हमारा प्रयास उद्योगों से 6,000 अनुपालन बोझ को कम करने का रहा है।

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का मकसद घरेलू विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार करना और निर्यात को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वाहन, दवा जैसे 13 उद्योग क्षेत्रों को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ मिलेगा।

कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में पीएलआई योजना शुरू होने से समूचे कृषि क्षेत्र को मदद मिलेगी। पीएलआई योजना के लिये करीब दो लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है: मोदी ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के मुद्दे पर कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाहन क्षेत्र से लेकर दूरसंचार और औषधि उद्योग में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योगों से कहा कि उत्पादों का भारत के लिये, दुनिया के लिये विनिर्माण करें।

EPFO: आपके पास नहीं है पीएफ खाते का UAN नंबर, तो ऐसे कर सकतें हैं जेनरेट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here