नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आज देश को नौवीं बार संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गरीब जनता के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों को अब नवंबर तक गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, “आज सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा. महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है. यानी नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा.”

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा था तो प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना का तहते 8 महीने तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई थी. पीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि इस साल भी मई और जून के लिए इस योजना का विस्तार किया गया था. उन्होंने कि अब इसे दीपावली तक आगे बढाया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के इस वक्त में सरकार हर गरीब के साथ उसका साथी बनकर खड़ी है. उन्होंने कहा कि नवबंर तक 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को तय मात्रा में मुफ्त अनाज मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसका मकसद ये है कि किसी भी गरीब को भूखा न सोना पड़े.

 

भारत सरकार राज्यों को मुफ्त में देगी वैक्सीन

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा. उन्होंने कहा कि अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है. अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे. सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी.

 

 

भगोड़े मेहुल चोकसी का दावा- एंटीगुआ पुलिस के 8-10 लोगों ने मुझे बेरहमी से पीटा, फोन, घड़ी और वॉलेट छीना



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here