भारत ने पाकिस्तान से फिर कहा कि वो जल्द-से-जल्द अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर से पीछे हट जाए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गिलगित-बाल्टिस्तान में भारतीय बौद्ध धरोहर को नुकसान पहुंचाने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

Edited By Naveen Kumar Pandey | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही दो अलग-अलग तस्वीर।
हाइलाइट्स

  • भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर को नुकसान पहुंचाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर पाकिस्तान से पीओके जल्द छोड़ने को कहा है
  • पाकिस्तान अवैध कब्जे वाले भारतीय इलाकों में धार्मिक-सांस्कृतिक अधिकारों के रौंद रहा है: भारत

नई दिल्ली

भारत अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर चुप बैठने वाला नहीं है। यही वजह है कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय इलाकों में पाकिस्तान की खुराफात पर भारत लगातार आपत्ति दर्ज करा रहा है। अब भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर के तोड़फोड़ और उसे नुकसान पहुंचाए जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर भारतीय इलाकों पर अवैध कब्जा तुरंत छोड़ने को कहा है।



पुरतत्व विशेषज्ञों को भेजने की पेशकश
भारतीय विदेश मंत्रालय ने गिलगित-बाल्टिस्तान में बहुमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहर को नुकसान पहुंचाए जाने पर साफ कहा है कि भारतीय इलाकों में इस तरह की गतिविधि बेहद निंदनीय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि भारत ने क्षतिग्रस्त बहुमूल्य ढांचे को दोबारा संवारकर संरक्षित करने के लिए एक्सपर्ट्स भेजने की पेशकश की है। उन्होंने बौद्ध हेरिटेज में तोड़-फोड़ की रिपोर्ट पर चिंता प्रकट की और कहा कि पाकिस्तान में गैर-मुस्लिमों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ ही रहे हैं।

NBT

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर



गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाक का अवैध कब्जा


उन्होंने कहा, ‘प्राचीन सभ्यताओं और सांस्कृतिक धरोहरों का ऐसा अपमान अत्यंत निंदनीय है। हमने तोड़-फोड़ किए गए बहुमूल्य पुरातात्विक धरोहर को दोबारा स्थापित कर उसके संरक्षित करने के लिए एक्सपर्ट्स भेजने की पेशकश की है।’ श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में बहुमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहर में तोड़-फोड़ पर पाकिस्तान को अपनी गहरी चिंता से अवगत करवा दिया है। पाकिस्तान ने भारतीय इलाका तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान पर अवैध और बलपूर्वक कब्जा कर रखा है।

NBT

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

बेहद निंदनीय है पाकिस्तान का खुराफात

उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर को नुकसान पहुंचाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हैं।’ श्रीवास्तव ने कहा कि गिलगित बाल्टिस्तान में धार्मिक, सांस्कृतिक अधिकारों को बुरी तरह कुचला जा रहा है। इस तरह की गतिविधियां काफी निंदनीय हैं।

Web Title india again asks pakistan to vacate pok and objected breaking of buddhist heritage in gilgit-baltistan(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here