पीलीभीतः पीलीभीत जिले के पूरनपुर में तीन दिन पहले दफनाई गयी महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस ने मंगलवार को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है. पूरनपुर पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों पर हत्या कर शव को चुपके से दफनाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले अशरा बी अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थी. उसके पति उवैश ने उसका शव रात में ही दफना दिया था.

महिला के पति ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस उपाधीक्षक पूरनपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने शिकायत दी. महिला के पिता की ओर से शिकायत में लगाये गये आरोप के मुताबिक दहेज में बाइक और दो लाख की नगदी नहीं मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और इसके बाद रात में ही उसके शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया.

कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम को भेजा गया शव

इरशाद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पुलिस ने महिला के पति उवैश, जेठ चांद खां, आवाज मियां सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया. इरशाद ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. जिलाधिकारी ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरनपुर तहसीलदार विजय त्रिवेदी को निर्देश देकर कब्रिस्तान में शव को कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

इसे भी पढ़ेंः
गोंडा में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के अपहरण से हड़कंप, फिरौती में मांगे 70 लाख रुपए

जीआरपी गोरखपुर को मिली बड़ी कामयाबी, 45 लाख रुपए कीमत के चरस और गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here