रविवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों को जासूसी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारी ट्रेनों से सेना की यूनिट्स की आवाजाही के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। इसके लिए इनमें से एक आबिद हुसैन ने रेलवे के कर्मचारी से संपर्क भी किया था।
Edited By Shivam Bhatt | भाषा | Updated:
नई दिल्ली
खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों को जासूसी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की जांच में अब कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारी ट्रेनों से सेना की यूनिट्स की आवाजाही के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। दिल्ली के करोलबाग से पुलिस के स्पेशल सेल ने दोनों अधिकारियों आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को रंगे हाथों पकड़ा था।
गिरफ्तारी के वक्त दोनों अधिकारी पैसों के बदले एक भारतीय नागरिक से देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कुछ खुफिया दस्तावेज हासिल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ में पता चला कि आबिद हुसैन कई फर्जी आईडी के माध्यम से काम करता है। वह अलग-अलग संगठनों और विभागों के लोगों को लालच देता था। हाल ही में उसने भारतीय रेलवे में काम करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क के लिए खुद को मीडियाकर्मी का भाई गौतम बताया था।
रेलवे कर्मचारी को लालच देकर निकालना चाहते थे जानकारी
दिल्ली पुलिस के अडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि आबिद हुसैन ने रेलवे कर्मचारी से यह कहकर उसका विश्वास जीतने की कोशिश की कि उसका भाई रेलवे पर एक खबर कर रहा है जिसके लिए उसे ट्रेनों की आवाजाही के बारे में सूचना चाहिए। पुलिस ने बताया कि वह रेल कर्मचारी को लालच देकर उसे जाल में फंसाना चाहता था और फिर ट्रेनों के जरिए सेना की इकाइयों और साजो-सामान की आवाजाही के बारे में संवेदनशील जानकारी हासिल करना था।
पाक की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कर रहे थे काम
रविवार को दोनों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘सरकार ने दोनों अधिकारियों को पर्सोना नॉन ग्रेटा (अवांछित) करार दिया है और उनसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा गया है।’ सूत्रों ने बताया कि अधिकारी पाकिस्तान उच्चायोग की वीजा यूनिट में काम करते थे और पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करते थे।
दिल्ली पुलिस ने 2016 में भी एक जासूस को पकड़ा था
सूत्रों ने यह भी बताया कि दस्तावेज के बदले दोनों अधिकारी उस व्यक्ति को रुपये और आईफोन दे रहे थे। सूत्रों ने बताया कि शुरू में उन्होंने खुद को भारतीय नागरिक बताया और अपने फर्जी आधार कार्ड भी दिखाए थे। दिल्ली पुलिस ने 2016 में एक जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया था जिसमें पाकिस्तान उच्चायोग का कर्मचारी महमूद अख्तर शामिल था। वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की तैनाती के बारे में सूचना हासिल करने में लगा था। भारत ने जासूसी करने के आरोप में उसे देश से निकाल दिया था।
रेकमेंडेड खबरें
पोल: 52 प्रतिशत लोगों ने कहा, दिल्ली बॉर्डर सील करने का केजर..
Adv: महीने का किराने का सामान, 30% छूट
George Floyd Death: न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वेयर पर जुटे प्..
अपने घर में किसी बाहरी के साथ सेक्स इंग्लैंड में गैरकानूनी
Unlock-1: दिल्ली में क्या खुला क्या बंद, हर बारीक से बारीक ज..
दिल्ली में CNG गैस 2 जून से महंगी हुई, जानें नई कीमत?
हर रोज खुलेंगी दिल्ली में शराब की दुकानें, ऑड-ईवन सिस्टम खत्..
दिल्ली में 20 हजार पार कोरोना केस, अतिरिक्त बेड और अंतिम संस..
दिल्ली के सारे बाजार खुले, सदर बाजार की 50 हजार दुकानें बंद
सिंधिया के बहाने अमित शाह का सोनिया-राहुल पर हमला- कांग्रेस ..
WBBSE: जानिए कब तक आएगा पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षाओं का र..
वीवो लाया दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन, जानें डीटेल
SSC की पेंडिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां देखें नोटिस
पॉर्न देखता हूं तो मेरे लिंग में एक मिनट से भी कम उत्तेजना र..
मेरा सिर्फ एक ही अंडकोष है, क्या मुझे यौन संबंध बनाने में दि..







