वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। शनिवार को 88 साल के हुए मनमोहन सिंह यूपीए शासन में 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे और इससे पहले पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ”आज डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और अनके वर्षों तक राष्ट्र को उनकी सेवा मिलने की कामना करता हूं। डॉक्टर सिंह के जीवन की कहानी एक सामान्य परिवेश के युवा लड़के की जनसेवा की ऊंचाई तक पहुंचने की कहानी है, जिसके पास एक ही उपकरण था- उसकी शिक्षा और विद्वता।”

उन्होंने कहा, ”डॉक्टर सिंह के जीवन और सेवा पर पूरे देश को गर्व है और उन्हें हर लड़के या लड़की को उनका उदाहरण दिया जाता है। यदि सार्वजनिक जीवन में जीवित कोई यदि भारत रत्न के योग्य है तो बेशक वह डॉ. मनमोहन सिंह हैं।” 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे तो पी. चिदंबरम ने केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री का पदभार संभाला।  

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में 1991-1996 तक वित्त मंत्री रहे मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों के लिए श्रेय दिया जाता है। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1931 को पाकिस्तान के गाह गांव में हुआ था, जो बंटवारे से पहले संयुक्त पंजाब का हिस्सा था। 
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here