पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को अशोक लवासा की जगह नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। लवासा ने बीते 18 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बारे में शुक्रवार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
राजीव कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। वह झारखंड कैडर के 1984-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले तीन दशकों में कई सेक्टर्स में नौकरशाह के तौर पर काम किया है और 2017 के सितंबर में उन्हें फाइनेंस सर्विसेज सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव कुमार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) को मजबूत और मजबूत करने की केंद्र की योजना को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने वित्तीय समावेशन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनधन योजना और मुद्रा ऋण योजना जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी काफी करीब से काम किया।
Rajiv Kumar appointed as the Election Commissioner following the resignation of Ashok Lavasa. pic.twitter.com/9dNc0P4Efe
— ANI (@ANI) August 21, 2020
ये भी पढ़ें: राजनीतिक बवाल के बीच फेसबुक ने कहा- नहीं है किसी पार्टी से कोई संबंध







