Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। निकट भविष्य में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। देश के 17 राज्यों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। आम आदमी भले ही तेल की बढ़ी कीमतों से परेशान हो लेकिन सरकार इसके जरिए खूब पैसा बना रही है। सोमवार को संसद में लिखित जवाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2020-21 के वित्त वर्ष में पेट्रोल और डीजल पर वसूले जाने वाले टैक्स में 88 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

केन्द्र के बाद राज्यों की बारी, UP में कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा 

लोकसभा में लिखित जवाब देते पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा, ‘पिछले साल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.98 रुपये से बढ़ाकर 32.9 रुपये कर दिया गया। वहीं, डीजल पर 15.83 रुपये से बढ़ाकर 31.80 रुपये कर दिया गया।’ बढ़े हुए एक्साइज ड्यूटी के बाद अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक सरकार के खजाने में पेट्रोल डीजल के जरिए 3.35 लाख रुपये आए। जबकि इसके पहले वित्त वर्ष में सरकार ने पेट्रोल और डीजल का जरिए 1.78 लाख करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 2018-19 के साल में पेट्रोल और डीजल से 2.13 लाख करोड़ रुपये की सरकार ने कमाई की थी। 

एक अलग सवाल के जवाब में पेट्रोल राज्य मंत्री ने बताया कि इस दौरान एटीएफ, क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस से 1.01 लाख करोड़ रुपये वसूले गए हैं। 

पेट्रोल-डीजल बहुत जल्द सस्ते होंगे!, टैक्स कम नहीं करने जा रही सरकार बल्कि ये है बड़ा कारण

केन्द्र और राज्य कितना वसूलते हैं TAX 

1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था।

किन शहरों में पेट्रोल ने लगाया शतक 

दिल्ली, मुंबई, रत्नागिरी, परभणी, औरंगाबाद, ग्वालियर, जैसलमेर, गंगानगर, पटना, कोलकाता, लेह इम्फाल, हैदराबाद, शिमोगा, मोहाली, दार्जिलिंग में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। 

(PTI के इनपुट के साथ) 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here