Petrol Diesel Price Today 15th Navember 2020: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कंपनियों ने रविवार को लगातार 44 वें दिन भी कोई फेरबदल नहीं किया।  घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 54 दिन से स्थिर हैं।  पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 15 नवंबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई समेत  प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर डीजल (रुपये/लीटर) पेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 70.46 81.06
मुंबई 76.86 87.74
अहमदाबाद 75.81 78.48
पुणे 75.45 87.46
चेन्नई 75.95 84.14
कोलकाता 73.99 82.59
इंदौर 78.11 88.78
जयपुर 79.27 88.21
आगरा 70.69 81.27
नोएडा 71 81.58
पटना 76.1 83.73
रांची 74.58 80.73
लखनऊ 70.91 81.48
चंडीगढ़ 70.17 77.99
बेंगलुरु 74.63 83.69

  
मुंबई में पेट्रोल  87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।  कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

 ऐसे दोगुना हो जाता है दाम

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here