Petrol Diesel Price Today 28th March 2021: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर रविवार को भी लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मेंं कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.78 और डीजल 81.10 रुपये  प्रति लीटर रहा। बता दें 25 मार्च को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20  पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

1 अप्रैल से पैकेटबंद पानी बेचने वाली कंपनियों के लिए BIS प्रमाणन अनिवार्य होगा

शहर पेट्रोल रुपये प्रति लीटर

डीजल रुपये प्रति लीटर

श्रीगंगानगर 101.43 93.39
इंदौर 98.89 89.47
जयपुर 97.31 89.6
मुंबई 97.19 88.2
पुणे 96.83 86.51
पटना 93.11 86.35
चेन्नई 92.77 86.1
दिल्ली 90.78 81.1
नोएडा 89.08 81.56
लखनऊ 89.01 81.5
फरीदाबाद 89 81.92
गाज़ियाबाद 88.93 81.39
आगरा 88.78 81.19
गुरुग्राम 88.73 81.68
अहमदाबाद 87.93 87.36

(स्रोत – आईओसी)

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here