बीते 7 दिन तक पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) में फेरबदल नहीं हुआ था। लेकिन आज फिर डीजल की कीमत में आग लगी। देश की सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज जहां पेट्रोल को स्थिर छोड़ दिया वहीं डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। बीते जून में इन कंपनियों ने लगातार 21 दिनों तक कीमत में बढ़ोतरी की थी।

Edited By Shishir Chaurasia | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

जानें क्या है आज पेट्रोल डीजल की कीमत (File photo)
हाइलाइट्स

  • बीते 7 दिन तक दोनों ईंधनों की कीमतों में नहीं हुआ कोई परिवर्तन, लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया
  • मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोतरी की
  • पिछले हफ्ते सोमवार को दिल्ली में डीजल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हो गई थी और पेट्रोल भी 5 पैसे महंगा हुआ था
  • दिल्ली देश में एकलौता ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल से महंगा हो गया है डीजल

नई दिल्ली

बीते 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली छूट आज कायम नहीं रह सकी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच मंगलवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत को तो नहीं छुआ गया, लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज डीजल 25 पैसे महंगा कर दिया। इससे पहले लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel price today) में कोई तब्दीली नहीं हुई थी। बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International oil market) में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में लगभग नरमी रही थी।

सिर्फ डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी

पिछले महीने लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद बीते एक सप्ताह तक लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन आज डीजल को 25 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। पेट्रोल की कीमत को जस का तस छोड़ दिया गया। डीजल की कीमत बढ़ने का असर महंगाई पर सीधा दिखता है क्योंकि माल ढुलाई में इसी ईंधन का इस्तेमाल होता है। दिल्ली में आज, यानी 07 जुलाई, मंगलवार को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के 80.43 रुपये पर टिकी रही, लेकिन डीजल 25 पैसे चढ़ कर 80.78 रुपये पहुंच गया।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…

शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 80.78
मुंबई 87.19 79.05
चेन्नै 83.63 77.91
कोलकाता 82.10 75.89
नोएडा 81.08 72.80
रांची 80.29 76.73
बेंगलुरु 83.04 76.79
पटना 83.31 77.61
चंडीगढ़ 77.41 72.18
लखनऊ 80.98 72.70



(स्रोत आईओसी SMS)

बीते सप्ताह कीमतें थी स्थिर

पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इसलिए एक सप्ताह तक घरेलू बाजार में इसका असर नहीं दिखा। आज भी इसका असर सिर्फ डीजल की कीमतों में दिखा है। पेट्रोल को फिलहाल कीमत बढ़ोतरी से मुक्ति मिली है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Web Title petrol and diesel price: diesel fire again, know the price of your city(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here