Petrol Diesel Price Today 7th Aug 2020: देश भर में पेट्रोल के दाम लगातार 39वें दिन और डीजल का सातवें दिन भी स्थिर रहा। आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।  देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 7अगस्त 2020 को जयपुर, दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, पटना, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

जयपुर 87.6 82.62
मुंबई 87.19 80.11
चेन्नै 83.63 78.86
पटना 83.31 78.72
रांची 80.3 77.78
कोलकाता 82.05 77.06
नोएडा 81.14 73.87
लखनऊ 81.04 73.77
दिल्ली 80.43 73.56
चंडीगढ़ 77.44 73.21

कमजोर मांग से कच्चा तेल वायदा में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,152 रुपये प्रति बैरल रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल अगस्त माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 9 रुपये अथवा 0.28 प्रतिशत की हानि के साथ 3,152 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 3,688 लॉट के लिए कारोबार हुआ।  वहीं, कच्चा तेल सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की हानि के साथ 3,181 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 100 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल की कीमत 0.90 प्रतिशत घटकर 41.81 डॉलर प्रति बैरल रह गई, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.27 प्रतिशत गिरकर 45.059 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
इनपुट: भाषा





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here