Petrol Diesel Price Today 30June 2020: आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। हलांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी की थी। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 30 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 80.43 80.53
मुंबई 87.19 78.83
चेन्नई 83.63 77.72
कोलकाता 82.1 75.64

बता दें  देश में आमतौर पर पेट्रोल अभी भी डीजल से महंगा है, लेकिन दिल्ली में डीजल पर अधिक टैक्स होने के कारण उसकी कीमत पेट्रोल से आगे निकल गई है।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here