Petrol Diesel Price Today 28th July 2020:  आज भी तेल की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को भी डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में डीजल की कीमत 81.94 रुपये है, जबकि पेट्रोल के दाम 80.43 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक बनी हुई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमत पेट्रोल से कम है। इन शहरों में पेट्रोल की कीमत डीजल के मुकाबले कोलकाता में करीब पांच रुपए, मुंबई में सात रुपए और चेन्नई में तीन रुपए प्रति लीटर ज्यादा है। वहीं राजस्थान के जयपुर में डीजल दिल्ली से भी महंगा बिक रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 28 जुलाई 2020 को प्रमुख शहरों में दस भाव पर बिक रहा है पेट्रोल-डीजल

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 80.43 81.94
मुंबई 87.19 80.11
चेन्नई 83.63 78.86
कोलकाता 82.1 77.04
नोएडा 81.08 73.83
रांची 80.29 77.78
बेंगलुरु 83.04 77.88
पटना 83.31 78.72
चंडीगढ़ 77.41 73.18
लखनऊ 80.98 73.76
गाजियाबाद 80.95 73.68
गुरुग्राम 78.64 73.98
जयपुर 87.57 82.64

यह भी पढ़ें: Gold Prices Today: सोने की कीमत में 1245 रुपये की उछाल, चांदी ने लगाई 4620 रुपये की लंबी छलांग

इससे पहले सावर्जनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों में वृद्धि की थी, जबकि पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं। कीमतें बढ़ने से पहले दिल्ली में 6 जून को पेट्रोल 71.26 रुपये और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला लॉकडाउन खत्म होने के बाद सात जून से शुरूकिया था। इसके बाद लगातार कीमतों में वृद्धि का रुझान जारी है। सबसे ज्यादा वृद्धि डीजल की कीमतों में हुई है। लॉकडाउन के दौरान लगातार 82 दिन तक कंपनियों में कीमतों में बदलाव नहीं किया था।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here