Petrol Diesel Price Today 23rd May 2021: एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल के दाम में 15-17 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के भाव में 25-29 पैसे प्रति लीटर तक तक की बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104 रुपये के पार चला गया है। वहीं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पहले ही 100 पार कर चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 93 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया, वहीं मुंबई में 100 रुपये लीटर के और करीब पहुंच गया। आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 से 31 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ा दिए हैं। 

 देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 104.18 96.91
अनूपपुर 103.86 94.88
रीवा 103.50 94.55
इंदौर 101.36 92.59
परभणी 100.61 91.01
नई दिल्‍ली 93.21 84.07
मुंबई 99.49 91.3
कोलकाता 93.27 86.91
चेन्‍नई 94.86 88.87
नोएडा 90.93 84.54
बेंगलुरु 96.31 89.12
हैदराबाद 96.88 91.65
पटना 95.4 89.32
जयपुर 99.68 92.78
लखनऊ 90.85 84.46
गुरुग्राम 91.08 84.65
चंडीगढ़ 89.66 83.73

स्रोत:IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here