Petrol Diesel Price Today:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भले ही आग लगी हो, लेकिन पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से आज पूरे देश की जनता राहत में हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं और लगातार 85वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें  केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। 

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। बता दें उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाया जाए: उद्योग संगठन

 

आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

 

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here