Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव भले ही आसमान छू रहे हों पर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी जमीन पर हैं। पिछले 92 दिन से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 4 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही उछाल थी थी। 

इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का फैसला लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।  हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। 

 

 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक  आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है।

4 फरवरी को इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

 

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
आगरा 95.05 86.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

चुनाव बाद महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भले ही आग लगी हो, लेकिन पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से आज पूरे देश की जनता राहत में हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार 91वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here