Petrol Diesel Price Today 23rd July 2021:लगातार छठे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद देश के कई राज्यों और लगभग सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल 100 के पार है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी  कर दिए हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया। आज यानी  शुक्रवार को दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान औ सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल के रेट में करीब 28 रुपये का अंतर है। 

 

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर

रांची 96.68 94.84 0
चंडीगढ़ 97.93 89.5 -1.25
आगरा 98.32 89.96 -1.64
लखनऊ 98.92 90.26 -2.24
चेन्नई 101.49 94.39 -4.81
दिल्ली 101.84 89.87 -5.16
कोलकाता 102.08 93.02 -5.4
पटना 104.25 95.57 -7.57
बेंगलुरु 105.25 95.26 -8.57
मुंबई 107.83 97.45 -11.15
जयपुर 108.71 99.02 -12.03
परभणी 108.89 97.1 -12.21
भोपाल 110.2 98.67 -13.52
इंदौर 110.28 98.76 -13.6
रीवा 112.41 100.71 -15.73
अनूपपुर 112.78 101.05 -16.1
श्रीगंगानगर 113.21 103.15 -16.53
पोर्ट ब्लेयर 85.28 83.79 -27.93

 

 स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here