गोरखपुर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी 10 वीं का छात्र 15 वर्षीय ईशान शंकर त्रिपाठी संदिग्ध हालात में लापता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छात्र का पता लगाने में जुटी है। बुधवार की अपराह्न 3 बजे वह पेन खरीदने की बात कह कर घर से निकला था।
बड़गो निवासी अविनाश कुमार त्रिपाठी आईजीएल गीडा में काम करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा ईशान शंकर त्रिपाठी सेंट जेवियर्स स्कूल तारामंडल में 10 वीं का छात्र है। ईशान बुधवार की अपराह्न 3 बजे पेन लेने के लिए घर से निकला। काफी देर तक वापस न लौटने पर तलाश शुरू हुई। कुछ पता न चलने पर पिता ने रामगढ़ताल पुलिस को तहरीर दी। मामला नाबालिग के लापता होने का था लिहाजा पुलिस ने आनन-फानन में अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गुमशुदा की तलाश #missingupp #uppolice
ईशान शंकर त्रिपाठी पुत्र अविनाश कुमार त्रिपाठी नि0 बड़गो थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर दि0 05.08.2020 को 15ः00 बजे घर से पेन लेने गया और तब से घर वापस नही आया। कृपया तलाश करने में मदद करें।
प्र0नि0 थाना रामगढ़ताल मो0न0-9454403529@Uppolice pic.twitter.com/mDrgR1dTfX— GORAKHPUR POLICE (@gorakhpurpolice) August 5, 2020
एक हफ्ता पूर्व परिजनों ने मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर ईशान को डांटा था लेकिन उसके बाद उसने अपनी चाची के बर्थडे कार्यक्रम व रक्षाबंधन पर्व को भी उसने घर पर रहकर बड़ी ही खुशी के साथ मनाया। अचानक छात्र के इस तरह से लापता हो जाने का कारण परिजनों को भी नहीं समझ में आ रहा है। चौबीस घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। छात्र के पास मोबाइल नहीं है।







