पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील से चीन और भारतीय सेना के बीच तनाव खत्म होने और हथियों की तैनाती कम होने के बाद अब नए मोर्चों पर भी शांति बहाल हो सकती है। भारत और चीन के बीच शनिवार को 10वें राउंड की कॉर्प्स कमांडर लेवल की मीटिंग होगी। यह बैठक एलएसी के निकट चीनी इलाके मोल्डो में शनिवार को सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान पैंगोंग लेक के बाद अन्य इलाकों में सेनाओं की तैनाती कम किए जाने पर बातचीत होगी। भारतीय पक्ष की ओर से इस मौके पर देपसांग के मुद्दे को उठाया जा सकता है।
इस सप्ताह भारत और चीन की सेनाओं के बीच पैंगोंग लेक पर तनाव कम हुआ है। पैंगोंग लेक के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में सेना की तैनाती में कमी आई है। यही नहीं चीनी सेना ने तेजी से अपने सभी तंबू हटा लिए हैं। हथियारों को वापस ले गई है और सैनिकों की तैनाती भी घटी है। माना जा रहा है कि चीन अब पैंगोंग लेक के बाद अन्य मोर्चों पर भी नरम रुख अपनाएगा। करीब 10 महीनों के बाद पैंगोंग लेक पर दोनों देशों के बीच शांति पर बनी सहमति को भारत सरकार के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है। यही नहीं कोरोना काल के बाद चीन के रुख में भी यह एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
India and China to hold 10th round of Corps Commander level talks at 10am tomorrow on the Chinese side of the LAC in Moldo. The two sides will discuss disengagement from other friction points after disengagement from both Northern & Southern banks of Pangong Lake: Army sources pic.twitter.com/4CeeMmzaX3
— ANI (@ANI) February 19, 2021







