कोरोना ने भारतीय बाजार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। जिसका असर लोगों के रहन-सहन से लेकर उनकी सैलरी पर भी पड़ा है। हाल ही में हुए सर्वे के अनुसार भारत के काॅरपोरेट जगत में 2021 में कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी में 8% का औसतन इजाफा किया है। डेलाॅयट के सर्वे के अनुसार अगले साल इससे ज्यादा का इजाफा होगा।
डेयाॅलट के दूसरे चरण के सर्वे के नतीजे उत्साहित करने वाले हैं। सर्वे के मुताबिक 2020 में सिर्फ 60 प्रतिशत कंपनियों ने औसतन 4.4% की सैलरी का ही इजाफा किया था। जबकि 2021 में 92% प्रतिशत कंपनियों ने औसतन 8% का इजाफा किया। अनुमान है कि 2022 में 8.6% का इजाफा सैलरी में देखने को मिल सकता है। बता दें, इस सर्वे में 7 सेक्टर और 24 सब-सेक्टर के 450 से अधिक संस्थाओं में हिस्सा लिया था।
क्या अडानी ग्रुप NDTV को खरीदने जा रहा है? कंपनी के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट
इस आधार पर होगी वेतन की बढ़ोतरी
सर्वे के अनुसार एक योग्य और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी की औसत कर्मचारी की अपेक्षा 1.8 गुना अधिक वेतन बढ़ोतरी होगी। डेयाॅलट के सहयोगी आनंदरूप घोष बताते हैं, “2021 की तुलना में 2022 में ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएंगी। कोविड-19 की परिस्थितियों की वजह से कंपनियों कुछ भी कहने से हिचक रही हैं।”
किस सेक्टर में रहेगी सबसे अधिक तेजी
डेयाॅलट के सर्वे के अनुसार IT सेक्टर और साइंस सेक्टर के कर्मचारियों की सैलरी में सबसे अधिक इजाफा देखा जा सकता है। वहीं, रिटेल इंडस्ट्री, रैस्टोरेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट से जुड़े कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी में सबसे कम इजाफा देखने को मिल सकता है।







