पंजाब और हरियाणा कोर्ट के सामने एक अजीबो-गरीब याचिका आई, जिसमें याचिकाकर्ता ने ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस हैरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि प्रिंस हैरी ने उनसे शादी का वादा किया था, जो पूरा नहीं किया। याचिकाकर्ता ने प्रिंस हैरी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने की मांग की थी।

हालांकि, इसपर सुनवाई करते समय पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता खुली आंखों से सपना देख रही है। हैरानी की बात है कि याचिकाकर्ता एक वकील हैं, जो खुद अपना केस लड़ने के लिए कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट ने विशेष आवेदन पर कोर्ट की प्रत्यक्ष सुनवाई को मंजूरी दी थी।

याचिकाकर्ता ने अर्जी में ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी करने की मांग की थी ताकि शादी में और देरी न हो। 

‘लाइव लॉ’ के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कुछ ईमेल भी दिखाए, जो उनके मुताबिक, उन्हें प्रिंस हैरी ने भेजे थे और शादी का वादा किया था।

हालांकि, जब कोर्ट ने यह पूछा कि क्या याचिकाकर्ता कभी यूनाइटेड किंगडम गई थी, तो इसका जवाब नहीं में मिला। याचिकाकर्ता ने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही उनकी प्रिंस हैरी से बात हुई थी। 

अर्जी खारिज करते हुए जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने कहा, ‘यह कोई छिपा तथ्य नहीं कि फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइटों पर फेक आईडी बनाई जाती हैं। यह संभव है कि यह प्रिंस हैरी पंजाब के किसी गांव में बैठा हो और अपने लिए कुछ बेहतर तलाश रहा हो।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here