वोडाफोन आइडिया फंड जुटाने के लिये नये सिरे से निदेशक मंडल की मंजूरी लेगी। इसके साथ ही कंपनी के प्रवर्तकों को फंड जुटाने के इस दौर में भागीदारी का मौका मिलेगा। 

क्या है तैयारी: वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रविंदर टक्कर ने बताया कि कंपनी कारोबार में निवेश बढ़ाने और बाजार में प्रतिस्पर्धा में उतरने के लिये तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार की तरफ से वास्तविक दिशानिर्देश जारी कर दिये जायेंगे। इसके बाद ही कंपनी अपनी व्यवसाय योजना को उसके मुताबिक आगे बढ़ायेगी।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में गिरावट: इस बीच, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को वोडाफोन-आइडिया के स्टॉक में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। कंपनी का शेयर भाव लुढ़क कर 10.39 रुपए (3.89 फीसदी की गिरावट) पर आ गया। वहीं, टेलीकॉम कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 29,856.07 करोड़ रुपए रहा।

विदेशी निवेशकों के लिए भी खुलेगा LIC का दरवाजा, चीन की नो एंट्री!

आपको बता दें कि बीते 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने टेलीकॉम सेक्टर में कई ढांचागत और प्रक्रिया सुधारों को मंजूरी दी थी। सरकार का कहना है कि इन सुधारों से रोजगार को बचाने और नए रोजगार पैदा करने के अवसर मिलेंगे। इन सुधारों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। टेलीकॉम कंपनियों को पूंजी की तरलता बढ़ाने और नियमों के पालन के बोझ को कम करने में मदद होगी और निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here