पंतजलि आयुर्वेद के स्वामित्व वाली खाद्य तेल कंपनी Ruchi Soya का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लॉन्च होने वाला है। इस महीने के अंतिम सप्ताह में बाबा रामदेव की अगुआई वाली ये कंपनी एफपीओ के जरिए 4,300 करोड़ रुपये जुटाने वाली है।

आपको बता दें कि कंपनी को पिछले साल अगस्त में पूंजी बाजार नियामक सेबी से एफपीओ लाने की अनुमति मिली थी। कंपनी ने जून 2021 में इस संदर्भ में बाजार नियामक सेबी के पास विवरण पुस्तिका जमा की थी।

Ruchi Soya यह एफपीओ सेबी के सूचीबद्ध इकाइयों के लिये न्यूनतम 25 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता के नियम को पूरा करने के लिए ला रही है। बाजार सूत्रों के अनुसार कंपनी फरवरी 2022 के अंतिम प्ताह में एफपीओ लाने की तैयारी चल रही है।

शेयर का भाव: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन Ruchi Soya का शेयर भाव 

0.78 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 818.50 रुपए पर बंद हुआ। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 24,214.59 करोड़ रुपए है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here